बघम्बरपुर में पोखरा में डूबने से किशोर की मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 18 Sep 2025 6:11 PM

विज्ञापन

स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के बगही गांव में नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई.

विज्ञापन

श्रीनगर. स्थानीय थाना क्षेत्र के बगही बघम्बरपुर पंचायत के बगही गांव में नहाने के दौरान पोखरा में डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. मृतक की पहचान बगही निवासी चंद्रकिशोर साह के पुत्र दिलखुश कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, दिलखुश अपने चार-पांच साथियों के साथ गांव के बाहर स्थित पोखरा में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथी तुरंत घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी. परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक वह डूब चुका था. स्थानीय गोताखोरों की मदद से ग्रामीणों ने पोखरा से उसका शव निकाला. घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमित कुमार पाल दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने बताया कि दिलखुश की मौत डूबने से हुई है. इधर, परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया. इस घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है. ग्रामीणों ने बताया कि पोखरा गहरा होने के कारण बच्चों के लिए हमेशा खतरा बना रहता है. मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन