04 बगहा विधानसभा से चौथे दिन सुरेश चौधरी ने भरा पर्चा, रामनगर में कोई नामांकन नहीं

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Oct 2025 8:40 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र से जन जागरण दल के उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.

विज्ञापन

बगहा. बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन गुरुवार को बगहा विधानसभा क्षेत्र से जन जागरण दल के उम्मीदवार सुरेश चौधरी ने नामजदगी का पर्चा दाखिल किया.वहीं, रामनगर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने गुरुवार को नामांकन नहीं किया.इस संबंध में निर्वाचन पदाधिकारी सह एसडीएम गौरव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बगहा विधानसभा क्षेत्र से जन जागरण दल के सुरेश चौधरी ने गुरुवार को नामांकन दाखिल किया है. निवर्तमान विधायक राम सिंह सहित आधा दर्जन उम्मीदवार कटवाया एनआर रसीद .इसके साथ ही निवर्तमान विधायक राम सिंह, आम आदमी पार्टी के शेषनाथ चौधरी,और निर्दलीय उम्मीदवार परवेज आलम ने एनआर रसीद कटाया है.यानी ये उम्मीदवार भी जल्द ही नामांकन दाखिल कर सकते हैं .वहीं दूसरी ओर, रामनगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संभावित प्रत्याशी नंदकिशोर राम,अंगद राम और संजय कुमार हजारा ने एनआर रसीद कटवाया है. लेकिन अभी तक नामांकन दाखिल नहीं किया है.एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि नामांकन के चौथे दिन रामनगर विधानसभा क्षेत्र से किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल नहीं किया.अब तक बगहा विधानसभा क्षेत्र से कुल सात उम्मीदवारों ने एनआर रसीद कटाया है.जबकि रामनगर विधानसभा क्षेत्र से दो उम्मीदवारों ने ही अब तक नामांकन को लेकर एनआर रसीद कटवाया है नामांकन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम एसडीएम ने यह भी बताया कि नामांकन प्रक्रिया के दौरान अनुमंडल कार्यालय परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिससे किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो .चुनावी हलचल तेज, प्रत्याशियों की सक्रियता बढ़ीजैसे-जैसे नामांकन की अंतिम तिथि नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों की सक्रियता भी बढ़ती जा रही है.उम्मीद की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में नामांकन की प्रक्रिया में तेजी आएगी और कई प्रमुख उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन