एसपी ने मंगलपुर चेक पोस्ट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा, दिया निर्देश
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 8:54 PM
आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है.
बगहा. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी गयी है. इसी क्रम में बगहा के पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने पटखौली थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलपुर चेक पोस्ट पर सुरक्षा और विधि-व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया. जिस दौरान एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी पुलिसकर्मी पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि चुनावी माहौल में सुरक्षा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. एसपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों को निर्देश दिया कि उक्त मार्ग से आने-जाने वाले हर वाहन की गहनता से जांच की जाए और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर बनाए रखें. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सतर्कता से ही अपराध और आपराधिक घटनाओं पर पूर्णतया अंकुश लगाया जा सकता है. इस निरीक्षण अभियान का उद्देश्य निर्वाचन के दौरान शांति, सुरक्षा और निष्पक्षता बनाए रखना है, ताकि आम जनता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके. चेक पोस्ट पर की जा रही लगातार निगरानी से यह स्पष्ट संकेत मिल रहा है कि बगहा प्रशासन चुनाव को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










