ePaper

Bettiah: प्रभारी एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी फरियाद

Updated at : 12 Dec 2025 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Bettiah: प्रभारी एसपी ने जनता दरबार में आमजनों की सुनी फरियाद

जनता के विभिन्न कांडों से संबंधित पुलिसिंग कार्यों का सख्ती के साथ निष्पादन किया जा रहा है.

विज्ञापन

बगहा.पुलिस मुख्यालय के विभागीय निर्देश के आलोक में आम जनता के विभिन्न कांडों से संबंधित पुलिसिंग कार्यों का सख्ती के साथ निष्पादन किया जा रहा है.ताकि कांडों का समय से निष्पादन हो और लोगों को न्याय मिल सके. प्रभारी एसपी बगहा निर्मला के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाकर फरियादियों का विभिन्न वादों का जांच पड़ताल कर निष्पादन के दिशा में पहल की जा रही है.ताकि समय से उन्हें समय से न्याय मिल सके.और दोषियों पर कार्रवाई हो सके .इसी क्रम में एसपी ने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार लगाया गया.जिसमें विभिन्न थाना क्षेत्रों से दर्जनों फरियादी अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे और एक-एक फरियादी अपनी मामले से संबंधित आवेदन देकर अपनी फरियाद की व्यथा एसपी को सुनाया.जिसको एसपी ने गंभीरता से लेते हुए विभिन्न वादों की जांच करते हुए उनकी फरियाद सुनी और कई फरियादियों के कागजात दुरुस्त रहने एवं मामला सत्य पाए जाने पर ऑन द स्पॉट मामले की सुनवाई करते प्रभारी एसपी निस्तारण किया.साथ ही अन्य मामलों की सुनवाई एवं जांच के लिए संबंधित थानाध्यक्ष व केस के अनुसंधानकर्ता को निर्देश देते हुए जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया.एसपी ने फरियादियों से कहा कि पुलिस आपकी मित्र है.अपनी समस्याओं को बेहिचक कहें. बगहा पुलिस सदैव आपकी सेवा में तत्पर है. एसपी ने जनसुनवाई के दौरान आम जनता की विभिन्न समस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई करने का दिशा-निर्देश भी दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन