एसपी ने थाने का किया औचक निरीक्षण, दिया आवश्यक दिशा निर्देश

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 6:03 PM

विज्ञापन

भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर थाने का औचक निरीक्षण शनिवार को पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने किया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकिनगर थाने का औचक निरीक्षण शनिवार को पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने किया. इस बाबत पूछे जाने पर एसपी ने बताया कि थाना कांडों की समीक्षा की गयी है और अन्य कार्यों की भी समीक्षा की गयी है. ताकि पुराने कांडों का निष्पादन शीघ्र किया जा सके. अधिकारियों के पास कार्य भार कम होने से वे विधि व्यवस्था निर्धारण में बेहतर योगदान दे सकेंगे. इसके अलावा थानाध्यक्ष को पंजियों का संधारण करने, लंबित कांडों का निपटारा करने, वारंटियों की धर पकड़ करने, शराब तस्करों पर पैनी नजर रखने, अजनबी गतिविधियों पर नजर बनाए रखने की ताकीद की गयी है. पुलिस अधीक्षक ने वाल्मीकिनगर थाने में पदस्थापित निरीक्षक सह थानाध्यक्ष मुकेश चंद्र कुमर के कार्यों की सराहना करते हुए संतुष्टि जाहिर की. इस अवसर पर एसडीपीओ बगहा कुमार देवेंद्र, पुलिस अवर निरीक्षक सरिता कुमारी, राणा प्रसाद, नवलेश सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन