एसपी ने किया बगहा पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण, पुलिस पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:06 PM
एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार की देर शाम बगहा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया .
बगहा. एसपी सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार की देर शाम बगहा पुलिस कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया . निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर पंजियों की जांच की और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया .निरीक्षण के क्रम में एसपी ने मौके पर मौजूद पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों से कार्यप्रणाली की जानकारी ली और उन्हें समयबद्ध एवं जिम्मेदार कार्य निष्पादन का निर्देश दिया. इस दौरान प्रशिक्षु डीएसपी, बगहा नगर थानाध्यक्ष शैलेष कुमार, तथा पुलिस निरीक्षक बगहा संजय कुमार पांडे भी उपस्थित रहे. सभी अधिकारियों को एसपी ने कंट्रोल रूम की दक्षता, राउंड द क्लॉक निगरानी और आपात स्थितियों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने यह भी कहा कि कंट्रोल रूम पुलिस व्यवस्था की रीढ़ है, और इसकी सक्रियता ही आम जनता के बीच पुलिस की विश्वसनीयता और तत्परता को दर्शाती है. उन्होंने कंट्रोल रूम में लगे तकनीकी उपकरणों, सीसीटीवी मॉनिटरिंग और सूचना आदान-प्रदान की प्रणाली की भी समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान एसपी ने साफ-सफाई,पुलिस कर्मियों की ड्यूटी शिफ्ट, रजिस्टर संधारण आदि विषयों पर भी फीडबैक लिया और सुधारात्मक कदम उठाने की बात कही .साथ ही उन्होंने दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट मोड में रहते हुए पुलिसिंग कार्य व्यवस्था दुरुस्त रखने का निर्देश दिया ताकि क्षेत्र में स्वच्छ वातावरण के बीच दुर्गा पूजा संपन्न कराया जा सकें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










