एसपी ने रिक्त थानों में 13 थानाध्यक्षों को किया नियुक्त

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 28 Jul 2025 5:20 PM

विज्ञापन

पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानाध्यक्षों के स्थानांतरण हो जाने के बाद थाना में रिक्ति पदों पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया है.

विज्ञापन

बगहा. पुलिस जिला बगहा अंतर्गत विभिन्न थानाध्यक्षों के स्थानांतरण हो जाने के बाद थाना में रिक्ति पदों पर एसपी सुशांत कुमार सरोज ने पुलिस पदाधिकारियों को नियुक्त किया है. ताकि थाना क्षेत्रों में स्वच्छ वातावरण के साथ विधि व्यवस्था व शांतिपूर्ण व्यवस्था कायम बनी रहे. एसपी ने बताया कि पुलिस पदाधिकारियों के नव पदस्थापन थानों में क्रमश: पुअनि महेंद्र कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से धनहा थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि सीता केवट को पुलिस केंद्र बगहा से भैरोगंज थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि राहुल कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बगहा से चौतरवा थाना का थानाध्यक्ष, पुअनि दीपक कुमार प्रसाद को पुलिस केंद्र बगहा से नदी थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि जय कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से गोवर्धना के थानाध्यक्ष, पुअनि शुभम कुमार को अनुसंधान इकाई नदी थाना से नौरंगिया थानाध्यक्ष, पुअनि अभिलाष कुमार को अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई भितहा थाना से भितहा थानाध्यक्ष, पुअनि अनुज कुमार सिंह को पुलिस केंद्र बगहा से लौकरिया थानाध्यक्ष, पुअनि नरेश कुमार को पुलिस केंद्र बगहा से ठकराहा थानाध्यक्ष, पुअनि राज रौशन को पुलिस केंद्र बगहा से सेमरा थानाध्यक्ष, पुअनि राजीव कुमार शर्मा को पुलिस केंद्र बगहा से पिपरासी थानाध्यक्ष, पुअनि वंदना कुमारी को पुलिस केंद्र बगहा से एससी/एसटी थाना के थानाध्यक्ष, पुअनि अशोक कुमार-1 को थानाध्यक्ष पिपरासी से गोबरहिया थानाध्यक्ष बनाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि नव नियुक्त पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि अपने नव पदस्थापन स्थान पर 24 घंटे के अंदर योगदान देते हुए अनुपालन प्रतिवेदन अद्योहस्ताक्षरी के कार्यालय में समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन