वाहन चेकिंग के दौरान छह लाख 28 हजार रुपए बरामद

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 17 Oct 2025 9:05 PM

विज्ञापन

सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा चौक से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटी रकम कैश के रूप में बरामद की है.

विज्ञापन

गौनाहा. सहोदरा थाना क्षेत्र के पिपरा चौक से वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटी रकम कैश के रूप में बरामद की है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष रितुराज जायसवाल ने बताया है कि वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र के प्रेमनगर निवासी अनिल कुमार से पुलिस ने छह लाख 28 हजार रुपये नगद कैश बरामद किया है. वहीं पुलिस द्वारा पूछे जाने पर अनिल कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को बैंक से रुपये निकाला था और आज जमीन रजिस्ट्री के लिए लेकर नरकटियागंज जा रहा है. लेकिन पुलिस का कहना है कि चुनाव में इतनी मोटी रकम लेकर कहीं भी जाना प्रतिबंधित है. इसलिए रुपए को जब्त कर लिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया है कि रुपये मलखाना में जमा है और एक सप्ताह का समय रुपये धारक को दिया गया है. यदि एक सप्ताह के अंदर उपयुक्त साक्ष्य या दस्तावेज प्रस्तुत करता है तो रुपये रिलीज कर दिया जाएगा. अन्यथा एक सप्ताह के बाद रुपये ट्रेजरी में जमा हो जाएगा. विदित हो कि चुनाव के दौरान सामान्य निर्देशीय यह कि यदि 50 हजार रुपए की नगद राशि कहीं लेकर आना जाना है तो उसके लिए किसी साक्ष्य या दस्तावेज की जरूरत नहीं है. अन्यथा उसे अधिक रकम ले जाने पर उसके लिए साक्ष्य या उचित दस्तावेज प्रस्तुत करने पड़ते हैं. या वजह बतानी पड़ती है. अन्यथा उस राशि को पुलिस द्वारा जब्त कर ली जाती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन