वर्षा के जल जमाव से आमना उर्दू मिडिल स्कूल के छह दशक के पुराने अभिलेख नष्ट

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 08 Oct 2025 6:37 PM

विज्ञापन

तीन दिन पहले हुई झमाझम बरसात के 1961 में स्थापित नगर के आमना उर्दू मिडिल स्कूल जल जमाव कायम है.

विज्ञापन

बेतिया. तीन दिन पहले हुई झमाझम बरसात के 1961 में स्थापित नगर के आमना उर्दू मिडिल स्कूल जल जमाव कायम है.स्कूल भवन समेत पूरे परिसर में भारी जल जमाव से स्कूल के लगभग छह दशक पुराने अभिलेख जल जमाव में भींग कर नष्ट हो गए हैं. इसकी जानकारी देते हुए विद्यालय के अब्दुल रकीब ने बताया कि वर्षा के लगातार जारी रहने और जल जमाव के कारण आवागमन अवरुद्ध हो जाने के कारण वे और उनके सहयोगी शिक्षक-शिक्षिका स्कूल में दूसरे दिन पहुंच सके.आज चार दिन बाद भी पूरा स्कूल भवन और परिसर में दो से तीन फीट तक जल जमाव है. प्रधानाध्यापक श्री रकीब ने बताया कि जल जमाव में सैकड़ों पाठ्य पुस्तकों के अलावा छात्र छात्राओं की पुरानी उपस्थिति और नामांकन पंजी के अलावा पुरानी शिक्षक उपस्थिति पंजी और दशकों पुराने सारे अभिलेख पानी में डूब कर नष्ट हो गए हैं. जिनको सुविधा संसाधनों के अभाव में ऑफिस के फर्श पर ही रखा गया था. उन्होंने यह भी बताया कि बीईओ सर के माध्यम से घटना के कारण स्कूल को भारी नुकसान की जानकारी शिक्षा विभाग को दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन