सतवरिया में बिजली करंट से दुकानदार की मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 14 Oct 2025 8:44 PM
शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है.
नरकटियागंज. शिकारपुर थाना क्षेत्र के सतवरिया गांव में मंगलवार को बिजली करंट की चपेट में आने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई है. मृत व्यक्ति की पहचान सतवरिया गांव निवासी सहबोल मियां के रूप में की गयी है. परिजनों ने बताया कि सहबोल मियां दुकान चला रहे थे. गांव में एक लोहे के मंडप में उनकी किराना की दुकान है. वे मंडप में बिजली को दुरुस्त कर रहे थे. इसी क्रम में बिजली करंट के चपेट में आ गए और अचेत होकर गिर पड़े. लोगों ने देखा कि वे दुकान में गिरे पड़े हैं. इसके बाद आनन फानन में उन्हें अनुमंडल अस्पताल लाया गया. लेकिन अस्पताल पहुंचते हीं चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजेश कुमार ने बताया कि वह व्यक्ति अस्पताल पहुंचा तो मृत पाया गया. आवश्यक प्रक्रिया करके शव को उनके परिजनों को सौंप दी गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










