झांसा देकर किया यौन शोषण और अब शादी से कर रहा इनकार

नवलपुर थाना के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए योगापट्टी थाना में आवेदन सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है.
योगापट्टी. नवलपुर थाना के एक गांव की युवती ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शादी से इंकार करने का आरोप लगाते हुए योगापट्टी थाना में आवेदन सौंपते हुए कानूनी कार्रवाई की गुहार लगायी है. आवेदन में उसने बताया है कि उसके गांव के ही जुर्बाना खातून पति शेख छोटा पर आरोप लगायी है कि वह मुझे कई दिनों से योगापट्टी थाना के पिपरपाती निवासी अपने भाई समसुल लैस खां से शादी करने के लिए मुझे विभिन्न तरह का प्रलोभन दे रही थी और अपने भाई को मेरे गांव में बुलाकर बातचीत कराती थी और उसका भाई समसुल भी मुझे घर से भागकर शादी करने का प्रलोभन दे रहे था. उसने बताया है कि इनकी बातों में आ गयी. इस क्रम में वह 2 मई की रात्रि को समसुल लैस अपनी बहन जुर्बाना खातून के साथ मेरे घर आया और और मुझे घर से भगाकर शादी करने के लिए घर से लेकर चले गये और समसुल ने दो दिनों तक अपनी फर्नीचर की दुकान में बंद करके रखा और शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाया. जब मैं शादी का दबाव बनाने लगी तो मुझको मारपीट कर मेरे गांव के बाहर छोड़कर भाग गए. इसके बाद में रोते हुए अपने घर आए और बात अपने माता-पिता को बताई. उसके बाद कई बार इसके साथ शादी करने के लिए पंचायती हुई. पंचायती में शादी करने के बात मानकर शादी करने से इनकार कर रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




