5.60 लाख की बिजली चोरी में फंसे नगर के सात उपभोक्ता, एफआइआर दर्ज
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 6:29 PM
चोरी छिपे बिजली जलाने वालों के विरूद्ध विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात उपभोक्ताओं के विरूद्ध शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है.
नरकटियागंज. चोरी छिपे बिजली जलाने वालों के विरूद्ध विद्युत विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर सात उपभोक्ताओं के विरूद्ध शिकारपुर थाने में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. एफआइआर कनीय अभियंता गौतम कुमार ने करायी है. जिन लोगों के विरूद्ध एफआइआर दर्ज करायी गयी है, उनमें देवी स्थान वार्ड 14 की नीलम देवी पर 51,759.00 रूपये बकाया के उपरातं चोरी करने, वार्ड संख्या 9 के जावेद आलम पर1,44,572. डायरेक्ट चोरी करने, पुरानी बाजार के रतन जयसवाल पर88,046.00, दिनेश कुमार 21 हजार 881 बेबी देवी पर 2,22,863.मीटर बायपास श्यामबाबू बैठा 32,374.00 मीटर बायपास और प्रकाश नगर के हरिमोहन वर्मा 41,638.00 रूपया मीटर बाय पास कर बिजली चोरी करने के मामले में एफआइआर दर्ज करायी गयी है. कनीय अभियंता ने बताया कि मंगलवार को विद्युत अधीक्षण अभियंता मोतिहारी के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसमें सारणी पुरूष रमेश कुमार पांडेय, मानव बल बृजकिशोर प्रसाद, संजीत कुमार चौबे, जितेन्द्र कुमार, नगीना मुखिया, रूपेश कुमार, राहुल कुमार यादव, दिपु कुमार पटेल और रणधीर कुमार को शामिल किया गया. छापेमारी के दौरान प्रकाश नगर, पुरानी बाजार और बाजार में सात लोग मीटर बाय पास और डायरेक्ट बिजली चोरी करते पकड़े गए. सभी का कनेक्शन काट दिया गया है. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि विभाग की शिकायत के आलोक में एफआइआर दर्ज कर ली गयी है. अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










