ePaper

लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

Updated at : 23 May 2025 6:20 PM (IST)
विज्ञापन
लूट की साजिश नाकाम, हथियार के साथ चार गिरफ्तार

लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

बेतिया. लूटपाट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे चार अपराधियों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. वे लौरिया के नंदनगढ़ के समीप एक बगीचा में लूट का षडयंत्र रच रहे थे. गिरफ्तार अपराधियों में लौरिया के ढढवा निवासी पप्पू कुमार, लौरिया के पडरौन निवासी सुजीत कुमार, बरवा शेख टोली निवासी म. रुस्तम तथा शिकारपुर के केहुनिया निवासी पचासी शर्मा शामिल है. एसपी डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि नरकटियागंज एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापामारी कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. अपराधियों के पास से एक पिस्तौल, दो देशी कट्टा, चार कारतूस व एक मोबाईल बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि लौरिया थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा को सूचना मिली कि अपराधियों का एक गिरोह बगीचा में बैठकर लौरिया बगहा रोड में लूटपाट करने का षडयंत्र रच रहा है. थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी. उसके बाद एसपी ने नरकटियागंज एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम का गठन किया जिसमें लौरिया थानाध्यक्ष के साथ साथ उनके थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस टीम में बगीचा में छापामारी की तो वहां पर अपराधी पकड़े गये. जिनकी तलाशी लेने पर हथियार पर अन्य सामान बरामद किये गये. छापामारी दल में पुअनि सुधीर कुमार, जैसल कुमार, प्रियंका रंजन, पीएसआई सौरभ कुमार, निशि कुमारी, पवन कुमार प्रिया रंजना शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन