पटना में पश्चिम चंपारण का शानदार प्रदर्शन, रेड रन मैराथन में खिलाड़ियों को मिला मेडल और सम्मान

Updated:
विज्ञापन
टीम के साथ सम्मानित होते पश्चिम चंपारण के ग्रुप लीडर अजय कुमार पासवान व अन्य, | Prabhat Khabar Network

टीम के साथ सम्मानित होते पश्चिम चंपारण के ग्रुप लीडर अजय कुमार पासवान व अन्य

पटना में आयोजित स्टेट रेड रन मैराथन में पश्चिम चंपारण की टीम ने अपना दबदबा बनाया. उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया. इस मैराथन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

विज्ञापन

Red Ribbon Club Bihar: पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में स्वास्थ्य विभाग, बिहार और बिहार स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के सहयोग से रेड रिबन क्लब, बिहार के तत्वावधान में आयोजित स्टेट रेड रन मैराथन में पश्चिम चंपारण की टीम ने अपनी प्रभावशाली भागीदारी दर्ज कराई. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए जिले की टीम को प्रशस्ति पत्र और प्रतिभागियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इस राज्य स्तरीय आयोजन में बिहार के सभी 38 जिलों के नोडल अधिकारी और उनकी टीमें शामिल हुईं.

मुख्य अतिथियों ने किया सम्मानित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव कुमार रवि और विशिष्ट अतिथि रेड रिबन परियोजना के निदेशक सुमित कुमार ने पश्चिम चंपारण टीम का नेतृत्व कर रहे राम लखन सिंह यादव महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के नोडल पदाधिकारी सह सहायक प्राध्यापक अजय पासवान को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया.

जिले के प्रतिभागियों को मिला मेडल

पश्चिम चंपारण का प्रतिनिधित्व करने वाली सुश्री चंदा, विनीता, आकाश और अमित को उत्कृष्ट सहभागिता के लिए आयोजक समिति ने मेडल और प्रमाणपत्र प्रदान किए.

टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और उनके उत्साहवर्धन की बात कही.

युवाओं में जागरूकता बढ़ाने का उद्देश्य

प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अभय कुमार ने बताया कि स्टेट रेड रन मैराथन का उद्देश्य युवाओं में एचआईवी-एड्स की रोकथाम, जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचाना है.

उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता पहले जिला स्तर, फिर राज्य स्तर और इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जाती है, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को इस जनजागरूकता अभियान से जोड़ा जा सके.


विज्ञापन
रवि 'रंक'

लेखक के बारे में

By रवि 'रंक'

90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन