गुरु रविदास जयंती वर्ष: दीप महोत्सव से होगी शुरुआत, 131 कलश और समरसता यात्रा के जरिए देशभर में चलेगा भाजपा का अभियान

Author Israel ansari|Edited by Aaruni Thakur
Updated:
विज्ञापन
गुरु रविदास जयंती: भाजपा का समरसता अभियान शुरू

प्रतीकात्मक तस्वीर

भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में एक राष्ट्रव्यापी 'समरसता संकल्प अभियान' शुरू कर रही है. यह अभियान सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देगा.

विज्ञापन

Guru Ravidas Jayanti BJP Campaign: भारतीय जनता पार्टी संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज के 650वें जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई 2026 से 20 फरवरी 2027 तक देशभर में समरसता संकल्प अभियान चलाएगी. अभियान के तहत सामाजिक समरसता, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर होगी.

समरसता दीप महोत्सव से होगा आगाज

भाजपा के अनुसार, अभियान की शुरुआत देशभर के मंदिरों में समरसता दीप महोत्सव आयोजित कर की जाएगी.

इसके बाद 29 जुलाई से 10 सितंबर तक श्री गुरु रविदास महाराज कलश वंदन अभियान चलाया जाएगा.

131 कलश पहुंचेंगे विभिन्न राज्यों में

अभियान के तहत गुरु रविदास की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) की पवित्र मिट्टी से भरे 131 कलश देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जाएंगे.

इसके बाद इसी पवित्र मिट्टी को 21 हजार कलशों में स्थापित कर जिलों और मंदिरों तक पहुंचाया जाएगा.

अलग-अलग चरणों में होंगे कार्यक्रम

भाजपा की योजना के अनुसार अभियान के दौरान कई चरणों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

  • 29 जुलाई से 31 अगस्त: संत संपर्क अभियान.
  • 5 अक्टूबर से 5 नवंबर: समरसता यात्रा, जो डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से शुरू होकर सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) पहुंचेगी.
  • 26 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027: छात्रावास संपर्क अभियान, जिसके तहत देशभर के छात्रावासों में समरसता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

समता और भाईचारे का संदेश पहुंचाने पर जोर

भाजपा का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास महाराज के समता, सामाजिक न्याय और भाईचारे के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है.

पार्टी के अनुसार, अभियान के माध्यम से सामाजिक समरसता को मजबूत करने और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.


विज्ञापन
Israel Ansari

लेखक के बारे में

By Israel Ansari

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन