चाट-पुचका खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोग बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

Updated:
विज्ञापन

पीएचसी में इलाज करते डाॅक्टर राजेश कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम चंपारण के रामनगर में चाट-पुचका खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद गांव में हड़कंप मच गया और बीमार लोगों को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

पश्चिम चंपारण: रामनगर थाना क्षेत्र के भावल गांव में गुरुवार की शाम ठेले पर चाट-पुचका खाने के बाद दो दर्जन से अधिक लोगों की तबीयत बिगड़ गयी. उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में परिजन बीमार लोगों को रामनगर पीएचसी समेत निजी अस्पतालों में लेकर पहुंचे.

विज्ञापन

बताया जाता है कि गांव में ठेले पर चाट-पुचका बेचने वाले दुकानदार से गुरुवार की शाम कई लोगों ने पुचका खाया और अपने-अपने घर चले गये. देर रात एक के बाद एक लोगों को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत शुरू हो गयी. देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ गये. इसके बाद शुक्रवार को ग्रामीणों ने बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया.

पीएचसी में गंभीर मरीजों को कराया गया भर्ती

पीएचसी में गंभीर स्थिति वाले मरीजों को तत्काल भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. मिथिलेश कुमार और डॉ. राजेश कुमार की देखरेख में उनका इलाज शुरू किया गया.

बीमार लोगों में 18 वर्षीय हर्षित कुमार, 8 वर्षीय मेहनाज आलम, 55 वर्षीय मधुबाला देवी, 25 वर्षीय मयंक तिवारी, 7 वर्षीय कृष्णा कुमार, 12 वर्षीय नीतीश कुमार, 15 वर्षीय खुश्बु कुमारी, सोनम कुमारी समेत अन्य लोग शामिल हैं.

सभी मरीज खतरे से बाहर

डॉ. मिथिलेश कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचे सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है. फिलहाल सभी लोग खतरे से बाहर हैं.

एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार पड़ने से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है. घटना के बाद पुचका खाने से ही तबीयत बिगड़ने की बात सामने आ रही है, हालांकि वास्तविक कारण की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी.

यह भी पढ़ें

VTR में बाघ की गतिविधि से दहशत, गन्ने के खेत से धनहिया रेता की ओर बढ़ा बाघ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन