ePaper

निबंधित दुकान की आड़ में संचालित अवैध दुकान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

Updated at : 06 Aug 2025 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
निबंधित दुकान की आड़ में संचालित अवैध दुकान के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा

निबंधित खाद की दुकान के आड़ में संचालित अवैध खाद की दुकान पर कार्रवाई की अनुशंसा प्रखंड कृषि अधिकारी ने अद्योहस्ताक्षरी से की है.

विज्ञापन

ठकराहा. निबंधित खाद की दुकान के आड़ में संचालित अवैध खाद की दुकान पर कार्रवाई की अनुशंसा प्रखंड कृषि अधिकारी ने अद्योहस्ताक्षरी से की है. प्रखंड कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि निबंधित दुकानदारों की मनमानी को रोकने के लिए सभी दुकानों पर बुधवार से कृषि सलाहकारों को तैनात किया गया है.ताकि किसानों को उचित दामों पर यूरिया मुहैया कराया जा सके. उन्होंने बताया कि मंगलवार की दोपहर नौका टोला, बेलवारीपट्टी में संचालित एक दुकान पर कृषि समन्वयक अनिल उपाध्याय और कृषि सलाहकार प्रभु तिवारी द्वारा छापेमारी कर निबंधित दुकान के आड़ में एक अवैध खाद दुकान के संचालन का पर्दाफाश किया गया. जहां से बड़ी संख्या में यूरिया सीमावर्ती उत्तर प्रदेश में सप्लाई किया जा रहा था. दुकानदार को निर्देश दिया गया है कि वह निर्धारित दुकान से ही यूरिया का वितरण करें. वहीं उन्होंने बताया कि उक्त मामले में वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया है. निर्देश प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. बता दे कि मंगलवार को यूरिया की किल्लत से जूझ रहे किसानों ने अवैध खाद की दुकान पर पहुंच कर हंगामा किया तथा कृषि पदाधिकारी को सूचना दी गई.प्रखंड कृषि पदाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंचे कृषि कर्मी एवं ठकराहा पुलिस ने किसानों को अवैध खाद विक्रेता के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया. तब किसान शांत हुए. वहीं कृषि समन्वयक अनिल उपाध्याय ने बताया कि संबंधित दुकानदार द्वारा लाइसेंसी दुकान का संचालन ठकराहा बाजार में होता है. जबकि नौका टोला, बेलवारीपट्टी में उक्त दुकानदार का गोदाम होने की बात कही जा रही है. लेकिन गोदाम से ही खाद वितरण करते हुए दुकानदार को पकड़ा गया. वहीं किसान पूजा यादव, रोहित चौधरी, राजू प्रजापति, इस्लाम अंसारी आदि किसानों ने बताया कि निबंधित दुकानदार आधार कार्ड से फिंगर लेकर एक बोरी खाद दे रहे हैं. जबकि मशीन से एक आधार कार्ड से 4-5 बोरी यूरिया का उठाव किया जा रहा है और शेष यूरिया ऊंची कीमतों में बेचा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन