योगापट्टी में दो साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Oct 2024 8:23 PM
थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है.
योगापट्टी (पचं). थाना क्षेत्र के एक गांव में दो वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है. घटना काे अंजाम रिश्ते में बच्ची के मौसा के भाई ने दिया गया है. इधर पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से डॉक्टरों ने उसे बेतिया रेफर कर दिया है. उसका इलाज बेतिया जीएमसीएच में कराया जा रहा है. मामले में योगापट्टी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच जांच पड़ताल में जुट गयी है. परिजनों की मानें तो मासूम बच्ची की मां खाना बना रही थी, तभी घर के बगल में एक झोपड़ी में अंडा खिलाने का लालच देकर आरोपी ने दरिंदगी की. बच्ची को लहूलुहान देख परिजनों को इसकी जानकारी मिली. मौके पर पहुंचे डीएसपी रजनीशकांत प्रियदर्शी मामले की जांच में जुटे हैं. आरोपी पुलिस हिरासत में है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










