भंगहा एसएसबी कैंप में दिखा अजगर,किया गया सफल रेस्क्यू
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 Jan 2026 6:35 PM
44 वीं बटालियन अंतर्गत भंगहा एसएसबी कैंप में सोमवार के सुबह लगभग दस फीट अजगर पर जवानों को देखा.
मैनाटांड़. 44 वीं बटालियन अंतर्गत भंगहा एसएसबी कैंप में सोमवार के सुबह लगभग दस फीट अजगर पर जवानों को देखा. अजगर देखते ही जवानों ने मामले की जानकारी कंपनी कमांडर को दिया. कंपनी कमांडर ने खुद जाकर अजगर को देखते हुये अजगर के सफल रेस्क्यू की रणनीति बनायी. मौके पर मौजूद एसएसबी जवान मुन्ना कुमार ने बड़े ही सूझबूझ से लगभग दस फीट अजगर को सुरक्षित पकड़ा अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू के बाद वन विभाग को मामले की जानकारी दी गयी. सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी व कर्मी भंगहा एसएसबी कैंप में पहुंचकर रेस्क्यू किये गये अजगर को लेकर सकुशलता से वन में छोड़ा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










