सोमवार को बगहा में पुलिस व विद्युत विभाग का जनसंवाद,आम जनता की समस्याओं का हुआ त्वरित निस्तारण

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 19 Jan 2026 6:54 PM

विज्ञापन

बगहा अनुमंडल में प्रभारी एसडीएम सह भूमि समाहर्ता अंजलीकृति ने बताया कि दो मामले आया है जिस पर बिजली विभाग तथा एक अन्य मामले में संबंधित पदाधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन

बगहा. बगहा अनुमंडल में प्रभारी एसडीएम सह भूमि समाहर्ता अंजलीकृति ने बताया कि दो मामले आया है जिस पर बिजली विभाग तथा एक अन्य मामले में संबंधित पदाधिकारी को कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है. सरकार के विभागीय निर्देश के आलोक में प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आम जनता से सीधी मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनने तथा त्वरित जांच-पड़ताल के बाद समाधान करने का निर्देश जारी किया गया है. हुजूर बिजली विभाग रविवार को ही हमारे घर का लाईट काट दिया.इस बात का हमें बहुत दुख है. हम सोमवार को पैसा जमा करने के लिए बोले थे.प्रभारी एसडीएम ने कहा कि आज सोमवार है बिजली बिल जाकर दीजिए लाईट चालू हो जायेगा. आदर्श नगर थाना, बगहा परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन इसी क्रम में सोमवार को आदर्श नगर थाना, बगहा परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया.जनसंवाद कार्यक्रम में थाना क्षेत्र से दर्जनों की संख्या में महिला एवं पुरुष अपनी-अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे . इस दौरान इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने थाना परिसर में पहुंचे आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना.उन्होंने संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन देते हुए कहा कि जनता की शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.थानाध्यक्ष ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि कानून के दायरे में रहकर हर समस्या का समाधान किया जाएगा तथा किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा.जनसंवाद के दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, पैसा लेन-देन सहित अन्य स्थानीय समस्याएं सामने आईं, जिन पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए .कई मामलों में मौके पर ही जांच-पड़ताल कर दोनों पक्षों की आपसी सहमति से समाधान कराया गया.पुलिस प्रशासन की इस पहल से आम लोगों में संतोष देखा गया.उपस्थित नागरिकों ने इसे जनहित में एक सराहनीय कदम बताते हुए कहा कि इस प्रकार के जनसंवाद से आम जनता और प्रशासन के बीच विश्वास मजबूत होता है. विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यालय में भी जनसंवाद कार्यक्रम वहीं दूसरी ओर विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बगहा कार्यालय में भी जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया जनसंवाद की अध्यक्षता कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने की.कार्यक्रम में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों से दर्जनों विद्युत उपभोक्ता पहुंचे, जिन्होंने बिजली बिल सुधार, मीटर रीडिंग की त्रुटि, लो वोल्टेज, नया कनेक्शन सहित अन्य समस्याएं रखीं.कार्यपालक अभियंता ने सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं विभागीय कर्मियों के साथ मामलों की जांच-पड़ताल कर कई शिकायतों का ऑन द स्पॉट निस्तारण किया. शेष उपभोक्ताओं को आवश्यक कागजात दुरुस्त कर अगले जनसंवाद कार्यक्रम में उपस्थित होने की सलाह दी गई.मौके पर विद्युत विभाग के अभियंता, कर्मी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन