बाघ के हमले में मृत महिला के परिजनों को दस लाख की सहायता राशि प्रदान
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Sep 2025 6:05 PM
गौनाहा प्रखंड में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली उद्दी देवी के परिजनों को कुल दस लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई.
रामनगर. गौनाहा प्रखंड में बाघ के हमले में जान गंवाने वाली उद्दी देवी के परिजनों को कुल दस लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की गई. इसमें से घटना के तुरंत बाद अंतिम संस्कार हेतु 20 हजार रुपये दिए गए थे. जबकि शेष 9 लाख 80 हजार रुपये का चेक आज सौंपा गया. चेक वितरण कार्यक्रम में मृतक के परिजन, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, इको विकास समिति के सदस्य तथा वनकर्मी उपस्थित रहे. इस दौरान वन एवं वन्य प्राणियों की सुरक्षा और संरक्षण पर विस्तृत चर्चा की गई.अधिकारियों ने कहा कि मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी हैं. वन विभाग की ओर से पीड़ित परिवार को आगे भी हर संभव मदद का भरोसा दिलाया गया. साथ ही ग्रामीणों से अपील की गई कि वन्यजीव संरक्षण में सहयोग करें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










