ePaper

जिला प्रशासन ने की अपील, जेल से भागे कैदी लौटे वापस

Updated at : 11 Sep 2025 5:39 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने की अपील, जेल से भागे कैदी लौटे वापस

पड़ोसी देश नेपाल में जारी आंदोलन के बीच नवलपरासी कारागार में आगजनी कर बुधवार को फरार हुए कैदियों को वापस जेल लौट आने की अपील नेपाल के नवल-परासी जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा की गयी है.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. पड़ोसी देश नेपाल में जारी आंदोलन के बीच नवलपरासी कारागार में आगजनी कर बुधवार को फरार हुए कैदियों को वापस जेल लौट आने की अपील नेपाल के नवल-परासी जिला प्रशासन कार्यालय द्वारा की गयी है. गुरुवार को नवल-परासी के जिलाधिकारी हीरालाल रेगमी ने इस बाबत एक विज्ञप्ति जारी किया है. विज्ञप्ति में बताया गया है कि अगर फरार हुए कैदी वापस जेल में नहीं लौटते हैं, तो उन सभी का नाम सार्वजनिक कर गिरफ्तारी की जाएगी. बता दें कि मंगलवार को जैन जी संगठन के द्वारा किए गए आंदोलन को देखते हुए नवल-परासी जेल में बंद कैदियों ने मौका का फायदा उठाते हुए जेल में आगजनी कर जेल की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को अपने कब्जे में लेकर जेल से फरार हो गए थे. जिसके पश्चात उनकी खोज बीन किया जा रहा है.

गाली-गलौज व हंगामा करने के मामले में चार गिरफ्तार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने शराब पीकर गाली-गलौज व हंगामा करने के आरोप में अलग-अलग जगहों से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि नगर के नरैनापुर निवासी उमेश यादव, सिगड़ी-बहुअरी गांव निवासी बुनेली यादव तथा मुजरा गांव निवासी गोल्डेन जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है. वही नगर के बिलासपुर गांव से हीरालाल राम को शराब पीने के आरोप में पकड़ा गया है. इस मामले में एसआई शैलेंद्र कुमार तथा एएसआई शंकर पासवान के बयान पर एफआईआर दर्ज कर जांचोपरांत सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया.

तीन लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

रामनगर. स्थानीय थाना की पुलिस ने अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तीन लीटर देसी शराब को बरामद कर लिया. इस मामले में एलटीएफ टीम प्रभारी दिलीप सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है. जिसमें बताया गया कि अंबेडकर चौक पर गश्ती के दौरान सूचना मिली कि नगर के बिलासपुर जायसवारी टोला में लकडू राम अपने घर में शराब बेच रहा है. छापेमारी की गयी तो पुलिस को देखकर तस्कर भागने में कामयाब रहा. वही तलाशी के दौरान घर से तीन लीटर शराब बरामद की गयी है. इस बाबत थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि इस मामले में फरार तस्कर की गिरफ्तारी करने की कार्रवाई की जा रही है.

सरपंच के ससुर के निधन पर शोक

हरनाटांड़. बगहा 2 प्रखंड अंतर्गत नयागांव-रामपुर पंचायत के सरपंच आशा देवी के ससुर चुन्नी लाल शाह (70 वर्ष) का बुधवार की रात निधन हो गया. जिसकी खबर से पंचायत के लोगों में शोक की लहर दौड़ गयी. लोगों ने सरपंच पति दीनानाथ साह के निवास स्थान सुभाष नगर पहुंच उनके अर्थी पर बारी-बारी से पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. वे अपने पीछे पुत्र व पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं. वही पंचायत की मुखिया आशा देवी ने कहा कि सरपंच पति दीनानाथ साह के पिता व्यक्तित्व के धनी थे. ग्रामीणों ने बताया कि वह बहुत सामाजिक व्यक्ति थे और समाज के सुख-दुख में हिस्सा लेते थे. उनकी अंतिम यात्रा में गांव सहित आसपास के कई गांवों के लोग शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन