Bettiah : चनपटिया नगर मंडल के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की हुई घोषणा

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 22 Sep 2025 9:53 PM

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने चनपटिया नगर मंडल के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की है.

विज्ञापन

चनपटिया . भारतीय जनता पार्टी ने चनपटिया नगर मंडल के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की घोषणा की है. नगर मंडल अध्यक्ष अमित कुमार गुप्ता ने अध्यक्षों की सूची जारी की है. जारी सूची के अनुसार विनय उज्जवल को युवा मोर्चा का अध्यक्ष, रवि कुमार उर्फ बादल को ओबीसी मोर्चा का अध्यक्ष, कलावती देवी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष, रत्नेश शुक्ल को किसान मोर्चा का अध्यक्ष, नयन कुमार को अनुसूचित जाति मोर्चा का अध्यक्ष एवं महताब खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है. इन नवनियुक्त मोर्चा के अध्यक्षों को सांसद डॉ संजय जायसवाल, विधायक उमाकांत सिंह, जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, सांसद प्रतिनिधि विभय रंजन चौबे सहित पूरे भाजपा परिवार ने बधाई और शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन