20 को चौतरवा में हो एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन तैयारी शुरू: भीष्म साहनी

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 16 Sep 2025 5:35 PM

विज्ञापन

आगामी 20 सितंबर को चौतरवा के कोर्ट माई स्थान पर एनडीए बगहा विधानसभा क्षेत्र का आयोजित पांचवें चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया.

विज्ञापन

बगहा. आगामी 20 सितंबर को चौतरवा के कोर्ट माई स्थान पर एनडीए बगहा विधानसभा क्षेत्र का आयोजित पांचवें चरण के कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर एमएलसी सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक किया. बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए साहनी ने कहा की यह एनडीए का पांचवें चरण का कार्यकर्ता सम्मेलन है.सभी साथियों से अपील है कि तन मन धन से संगठित होकर अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर सम्मेलन को सफल बनाते हुए इस सम्मेलन को अविस्मरणीय बनावे. सम्मेलन में एनडीए के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता के पहुंचने की संभावना है. उन्होंने कहा कि जिस तरह बाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र का एनडीए का कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ था और भारी संख्या में कार्यकर्ता अधिकारी पहुंचे थे. इसमें भी उसी तरह लोग पहुंचे थे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील किया कि यह बगहा विधानसभा स्तरीय सम्मेलन है. इसमें हर व्यक्ति को भाग लेना चाहिए. इस सम्मेलन का चुनाव पर असर पड़ेगा. मौके पर सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहें. विजय पांडेय, चंदेश्वर चौधरी, मोहम्मद कलाम, नागेंद्र यादव, शंभू गोंड, सुरेंद्र बैठा, जयप्रकाश यादव, विनोद पटेल, पप्पू साहनी, पारस साहनी आदि शामिल रहें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन