पश्चिम चम्पारण में विधानसभा चुनाव की तैयारी पूरी, 3496 मतदान दलों का गठन

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 8:37 PM

विज्ञापन

बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं.

विज्ञापन

बेतिया. बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के मद्देनजर पश्चिम चम्पारण जिले में चुनावी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. बुधवार 23 अक्तूबर को अपराह्न चार बजे जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी, बेतिया में जिले के सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के मतदान कर्मियों का रैंडमाइजेशन कार्य संपन्न हुआ. यह प्रक्रिया सामान्य प्रेक्षक की उपस्थिति में शांतिपूर्ण ढंग से की गई. इस अवसर पर जिले के कुल 3156 मतदान केंद्रों के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व कर्मियों सहित 3496 मतदान दलों का गठन किया गया. रैंडमाइजेशन के माध्यम से 13,984 मतदान कर्मियों तथा 186 माइक्रो प्रेक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई है, जिनमें 612 महिला कर्मी भी शामिल हैं. विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों के अनुसार, वाल्मीकिनगर में 428, रामनगर (अ.जा.) में 385, नरकटियागंज में 326, बगहा में 376, लौरिया में 309, नौतन में 334, चनपटिया में 331, बेतिया में 324 और सिकटा में 343 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. इन सभी केंद्रों में कुल 2913 सामान्य मतदान केंद्र, 180 मिश्रित मतदान केंद्र, 45 महिला मतदान केंद्र, 9 दिव्यांग मतदान केंद्र तथा 9 युवा मतदान केंद्र शामिल हैं. सबसे अधिक मतदान केंद्र वाल्मीकिनगर विधानसभा क्षेत्र में हैं, जबकि सबसे कम नरकटियागंज में हैं. वहीं माइक्रो प्रेक्षकों की बात करें तो सबसे अधिक 38 रामनगर (अ.जा.) में और सबसे कम 7 चनपटिया में तैनात किए गए हैं. जिला प्रशासन के अनुसार, सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रशिक्षण, सामग्री वितरण और सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित दिशा-निर्देश दिए जा चुके हैं. उद्देश्य यह है कि जिले में आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके, ताकि प्रत्येक मतदाता निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन