सेरवा घाट के पंडई नदी से एक शव को पुलिस ने किया बरामद
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 15 Oct 2025 9:02 PM
सहोदरा थाना क्षेत्र के सेरवा घाट के पंडई नदी से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है.
गौनाहा. सहोदरा थाना क्षेत्र के सेरवा घाट के पंडई नदी से पुलिस ने एक शव को बरामद किया है. इसकी जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष ऋतुराज जायसवाल ने बताया है कि सूचना मिली थी कि शेरवा घाट के पंडई नदी में एक लाश तैर रहा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद किया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. शव की पहचान थाना क्षेत्र के बेत हानिया गांव के शिवलाल महतो का 65 वर्षीय पुत्र महावीर महतो के रूप में की गई है. आगे उन्होंने बताया है कि उनके परिजनों द्वारा बताया गया है कि सोमवार को ही घर से निकले थे. घर से निकलने के बाद उनकी खोजबीन नहीं की गई. इसलिए कि वह कभी भी कही चले जाते थे और फिर अपने आप घूम फिर कर घर लौट आते थे. घटना को लेकर थानाध्यक्ष ने बताया है कि नदी पार करने के क्रम में या स्नान करने क्रम में वह नदी में डूब गया था. इसलिए उसकी मौत हो गई है. वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










