सेवा पर्व के तहत लौकरिया थाना परिसर में 50 फलदार पौधों का रोपण

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 30 Sep 2025 6:05 PM

विज्ञापन

बीते 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक सेवा पर्व अभियान के तहत वीटीआर प्रशासन की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया चलाया जा रहा है.

विज्ञापन

हरनाटाड़. बीते 17 सितंबर से लेकर दो अक्तूबर तक सेवा पर्व अभियान के तहत वीटीआर प्रशासन की ओर से पौधरोपण अभियान चलाया चलाया जा रहा है. इसके साथ ही हरनाटांड़ वन प्रक्षेत्र अंतर्गत लौकरिया थाना परिसर में 50 फलदार पौधों को लगाया गया. इस संबंध में हरनाटांड़ वन प्रक्षेत्र के प्रभारी वनपाल विनय कुमार ने बताया कि 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक सेवा पर्व अभियान चलाया जा रहा है. इस सेवा पर्व अभियान के तहत वीटीआर के वन क्षेत्रों में सेवा पर्व पर पौधारोपण कार्य शुरू किया गया है. इसी क्रम में मंगलवार को लौकरिया थाना परिसर में 50 फलदार पौधे को लगाया गया है. इधर लौकरिया थाना के एसआई पवन कुमार ने बताया कि वन विभाग व लौकरिया थाना पुलिस की संयुक्त उपस्थिति में 50 फलदार पौधे को लगाया गया है. उन्होंने बताया कि प्रकृति के साथ छेड़छाड़ का नतीजा है कि कहीं नदियों में अचानक बाढ़ आ जाती है तो कहीं नदियां सूख रही है. आज जलवायु परिवर्तन बहुत तेजी से हो रहा है. अत: पर्यावरण को संरक्षित करने की आवश्यकता है. पौधारोपण का कार्य सरकारी एवं गैर सरकारी स्तर के साथ-साथ व्यक्तिगत रूप भी करना चाहिए. आज के इस बढ़ती हाई टेक्नोलॉजी में गंभीर बीमारियों से लड़ने में एकमात्र पौधारोपण ही सही उपचार है. इसलिए पौधारोपण के साथ ही उसका सुरक्षा व संरक्षण करना हम सबकी प्राथमिकता है. मौके पर एसआई पवन कुमार, प्रभारी वनपाल विनय कुमार, वनरक्षी मुन्ना कुमार, आशीष कुमार, ऑपरेटर अर्जुन कुमार आदि वनकर्मी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन