चमोली हिमस्खलन में बाल बाल बचा नरकटियागंज बहुअरवा खुर्द का पिंटु वर्मा

उत्तराखंड के चमोली में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एवलांच में फंसे 57 मजदूरों में से 33 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.
नरकटियागंज . उत्तराखंड के चमोली में सड़क निर्माण कार्य कर रहे एवलांच में फंसे 57 मजदूरों में से 33 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. इन मजदूरों में नरकटियागंज का पिंटु वर्मा भी शामिल है. बहुअरवा खुर्द निवासी अखिलेश्वर वर्मा के पुत्र पिंटु वर्मा वहां बीआरओ सीमा सड़क संगठन में जनरेटर चलाने का कार्य करता है. शुक्रवार को वहा भारी बर्फबारी हुई और हिमस्खलन हो गया. हिमस्खलन में पिंटु उस वक्त फंस गया जब सभी मजदूर कंटेनर में सो रहे थे. कंटेनर के उपर ही हिमस्खलन हो गया. मजदूरों को सेना और आईटीबीपी के जवानों द्वारा रेस्क्यू करके बचा लिया गया है. पिंटू के परिजन सरकार से सुरक्षित घर लाने की गुहार लगा रहे हैं पिंटू के भाई विकास ने बताया कि आठ भाई बहनों में सबसे छोटा पिंटू है .आर्थिक स्थिति को लेकर पिंटू उत्तराखंड मजदूरी करने गया था . परिजन सेना के साथ साथ उत्तराखंड और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त करते हुए सुरक्षित घर लाने का गुहार लगा रहे हैं. आइटी बीपी के कैंप में रखे गए है हिमस्खलन से सुरक्षित निकाले गए मजदूर भारत-चीन सीमा से करीब 55 किलोमीटर दूर, उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित माणा गांव, बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) परियोजना स्थल के सबसे नजदीक है. शुक्रवार को इसी इलाके में हिमस्खलन हुआ था, जिसमें 57 लोग फंस गए थे. इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि अधिकतर को सुरक्षित बचाया जा चुका है. लोगों को बचाकर इलाज के लिए माणा गांव के आइटीबीपी कैंप में लाया जा चुका है. पिंटु के परिजनों का कहना है कि पिंटु को आइटीबीपी के कैंप में रख गया है. उससे बात हुई है. वह घर आना चाहता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




