खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Published by :KAUSHLENDRA RAMAN
Published at :19 Apr 2026 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पीने से महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

A 25-year-old woman died under suspicious circumstances on Saturday in the Paras Nagar Mohalla, Ward No. 16, under the Bagaha Nagar police station area. The woman was Babita Devi, wife of Dayanand Sahni. According to family members, Babita Devi had been suffering from a cold and cough for the past few days. Cough medicine and insecticide for spraying on vegetables were kept in the same place at home. Around 3 pm on Saturday afternoon, when she developed a severe cough, she quickly drank the insecticide, mistaking it for cough medicine.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, बगहा बगहा नगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 स्थित पारस नगर मोहल्ला में शनिवार को 25 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. महिला दयानंद सहनी की पत्नी बबीता देवी थी. परिजनों के अनुसार, बबीता देवी पिछले कुछ दिनों से सर्दी-खांसी से पीड़ित थीं. घर में खांसी की दवा और साग-सब्जियों पर छिड़काव के लिए रखा कीटनाशक एक ही स्थान पर रखा हुआ था. शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे तेज खांसी होने पर जल्दबाजी में उन्होंने खांसी की दवा समझकर कीटनाशक पी लिया . कीटनाशक पीने के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी . आसपास के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना परिजनों को दी. उस समय उनके सास-ससुर खेती के काम से बाहर गए हुए थे. सूचना मिलते ही वे घर पहुंचे और बबीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां करीब चार से पांच घंटे तक उनका इलाज चला .स्थिति गंभीर होते देख चिकित्सकों ने रात करीब साढ़े नौ बजे उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया . वहां इलाज शुरू हुआ, लेकिन कुछ ही देर बाद महिला ने दम तोड़ दिया . घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी . थानाध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि अब तक मृतका के परिजनों की ओर से कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी . बबीता देवी की शादी वर्ष 2011 में बेतिया थाना क्षेत्र के झाखरा बांसवारिया निवासी पन्नालाल सहनी के पुत्र से हुई थी. उनके दो बच्चे हैं-12 वर्षीय पुत्र आशीष और 8 वर्षीय पुत्री प्रिया. घटना के समय दोनों बच्चे कोचिंग पढ़ने गए हुए थे .

विज्ञापन
KAUSHLENDRA RAMAN

लेखक के बारे में

By KAUSHLENDRA RAMAN

KAUSHLENDRA RAMAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन