सूफी गायन और हरिशंकर मिश्रा के भजन पर झूमे लोग, जमकर किया सराहना

Updated at : 08 Mar 2025 9:36 PM (IST)
विज्ञापन
सूफी गायन और हरिशंकर मिश्रा के भजन पर झूमे लोग, जमकर किया सराहना

बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि महोत्सव का द्वीप जलाकर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

वाल्मीकिनगर. बिहार के कश्मीर कहे जाने वाले वाल्मीकिनगर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने वाल्मीकि महोत्सव का द्वीप जलाकर उद्घाटन किया. वाल्मीकि टाइगर रिजर्व के घने जंगलों के बीच नदी घाटी परियोजना विद्यालय परिसर में कार्यक्रम की भव्य शुरुआत की गयी. जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंत्री विजय चौधरी, मंत्री रेणु देवी, जिले के प्रभारी मंत्री जनक राम, एमएलसी भीष्म साहनी, वाल्मीकिनगर विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह, सौरभ कुमार के साथ कला संस्कृति मंत्री और क्षेत्रीय विधायक, एमएलसी व वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुमार के अलावा बेतिया नगर निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया भी कार्यक्रम में मौजूद रहे. प. चंपारण डीएम दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में वाल्मीकि महोत्सव का आगाज कर सीएम और अतिथियों को उपहार स्वरूप पौधा भेंट किया गया. इस वाल्मीकि महोत्सव में कई नामचीन गीतकार और प्लेबैक सिंगर के साथ लोक गायकों का महाजुटान हुआ, जो रात्रि 10 बजे तक किया जाएगा. इसके पूर्व वाल्मीकिनगर के गोल चौक स्थित रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि के प्रतिमा का अनावरण किया गया. लंबे अरसे बाद आयोजित वाल्मीकि महोत्सव में भारी संख्या में महिलाओं के साथ गणमान्य लोग मौजूद रहे. बिहार गीत के सम्मान में खड़े हुए लोग दीप प्रज्वलन के उपरांत बिहार गीत बिहार गीत बिहार गीत गाया गया. जिसके सम्मान में सभी गणमान्य के अलावा उपस्थित सभी लोग खड़े हो गए. वही विधायक विनय बिहारी और गायिका अनुपमा यादव द्वारा गाए गए देश भक्ति गीत तू मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू मेरा अभिमान है….पर दर्शक तालियां बजाते रहे. गायक हरिशंकर मिश्र और सूफी गायक मो. असलम के सूफी गायन पर लोग झूम उठे. इस अवसर पर तबला वादन सत्यम सिंह द्वारा किया गया. कार्यक्रम में चप्पे-चप्पे पर तैनात रही पुलिस डीएम दिनेश कुमार राय के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. वही सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की ओर से पुलिस अधीक्षक बगहा सुशांत कुमार सरोज के नेतृत्व में एएसपी रामनगर दिव्यांजलि जायसवाल, प्रशासन बगहा एसडीएम गौरव कुमार, भूमि उप समाहर्ता अंजलि कीर्ति ने वाल्मीकिनगर को छावनी में तब्दील कर दिया. सघन तलाशी के बाद ही परिसर में प्रवेश की अनुमति दी जा रही थी. भारी संख्या में मजिस्ट्रेट व दंडाधिकारी मौजूद रहे. महिलाओं की रही भारी मौजूदगी कार्यक्रम में भारी संख्या में महिला और पुरुष दर्शकों की उपस्थिति देखी गयी. भीड़ के कारण गहमागहमी का आलम रहा. मधुबनी प्रखंड प्रमुख विजया सिंह अपनी महिला टीम के साथ वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में पहुंची थी. वही मुख्यमंत्री को देखने के लिए महिलाओं में काफी उत्साह देखा गया. सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा आकर्षक वाल्मीकि महोत्सव कार्यक्रम में नामचीन कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक, भजन, सूफी गायन आदि कार्यक्रम ने दर्शकों को बांधे रखा. मो. असलम और हरिशंकर मिश्र द्वारा गाए गए होली गीत लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और तबला वादक की धुन सुनकर लोगों ने जमकर सराहना किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन