दुर्गापूजा व दहशरा को ले मझौलिया, साठी, सिकटा और बैरिया थाना क्षेत्रों में शांति समिति की हुई बैठकें

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 6:15 PM

विज्ञापन

आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर मझौलिया, साठी, सिकटा और बैरिया थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं.

विज्ञापन

बेतिया. आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व को लेकर मझौलिया, साठी, सिकटा और बैरिया थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की गईं. मझौलिया थाने में बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अवनीश कुमार ने की. साठी थाने में बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजन कुमार ने की, जबकि सिकटा और बलथर थानों में थाना अध्यक्ष लालदेव दास और नीतीश कुमार मौर्य ने बैठक की. बैरिया थाने में बैठक की अध्यक्षता थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने की. सभी बैठक में जनप्रतिनिधि, पूजा समिति के सदस्य और समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे. बैठकों में निर्णय लिया गया कि पूजा पंडाल और कलश स्थापना के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा. डीजे और किसी प्रकार के अस्त्र प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. पूजा पंडाल में सीसीटीवी कैमरा, अग्निशामक यंत्र और महिला-पुरुषों के अलग प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था अनिवार्य होगी. रात्रि 10 बजे के बाद ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग वर्जित होगा. थानाध्यक्षों ने सभी पूजा समिति अध्यक्षों को निर्देश दिए कि अपने सदस्यों को पहचान पत्र दें, स्थल पर पानी, बालू आदि की व्यवस्था रखें और किसी भी असामाजिक या उपद्रवी तत्व की गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ग्रामीण क्षेत्रों और चौक-चौराहों पर वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा. विसर्जन के दिन रूट चार्ट का पालन अनिवार्य रहेगा. पुलिस प्रशासन ने कहा कि पर्व के दौरान हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी. सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने सुरक्षा और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन