भसुरारी में तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से पीडीएस दुकानदार की मौत
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 28 Jan 2026 6:24 PM
शिकारपुर थाना के भसुरारी गांव में सुबह सैर पर निकले पूर्व पीडीएस दुकानदार की बाईक की ठोकर लगने से मौत हो गयी है.
नरकटियागंज. शिकारपुर थाना के भसुरारी गांव में सुबह सैर पर निकले पूर्व पीडीएस दुकानदार की बाईक की ठोकर लगने से मौत हो गयी है. घटना मंगलवार की रात्रि की है.मृतक की पहचान भसुरारी गांव निवासी पूर्व पीडीएस दुकानदार ध्रुव प्रसाद 65 वर्ष के रूप में हुई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि ध्रुव प्रसाद प्रतिदिन की तरह टहलने निकले थे. इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें पीछे से ठोकर मार दी. आनन फानन में उसे स्थानीय लोगों व परिवार वालो द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया.जहां प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसीएच रेफर कर दिया गया. जीएमसीएच से उसे गोरखपुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. घटना के बाद बाइक सवार युवक मौके से फरार हो गया.परिजनों ने बताया कि टहलने के दौरान गांव के ही बल्लू उर्फ सुमित तिवारी ने तेज गति से बाइक चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी जोरदार थी कि ध्रुव प्रसाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजन आनन-फानन में उन्हें नरकटियागंज अनुमंडल अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच रेफर कर दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. परिजन शव को लेकर शिकारपुर थाना पहुंचे. जहां पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया है. मामले की जांच की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










