बगहा: ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बगहा बंद, 20 मई को नहीं खुलेंगी मेडिकल दुकानें
AI जेनरेटेड फोटो
ऑनलाइन दवा बिक्री और कॉरपोरेट कंपनियों के विरोध में 20 मई को बगहा समेत पश्चिम चंपारण जिले की दवा दुकानें बंद रहेंगी. पढ़ें पूरी खबर…
Bagaha: 20 मई, बुधवार को दवा दुकानें बंद रहेंगी. अखिल भारतीय दवा विक्रेता संघ, मुंबई के आह्वान और राज्य दवा विक्रेता संघ, पटना के निर्देश पर बगहा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने पश्चिम चंपारण जिले की सभी मेडिकल दुकानों को एक दिन के लिए बंद रखने का निर्णय लिया है.
आपके शहर में
ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में बंद
एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश भालोटिया उर्फ बंटी ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री, कॉरपोरेट कंपनियों की मनमानी और दवा व्यवसाय से जुड़े कई मुद्दों को लेकर लंबे समय से सरकार से मांग की जा रही है.
उन्होंने कहा कि मांगों पर ठोस पहल नहीं होने के कारण देशभर के दवा विक्रेताओं ने आंदोलन का रास्ता अपनाया है.
प्रशासन को दी गई पूर्व सूचना
संघ के सचिव अमित कुमार उर्फ सिप्पू ने बताया कि बंदी को लेकर एसडीएम बगहा, एसपी बगहा समेत प्रशासनिक और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को लिखित ज्ञापन देकर पूर्व सूचना दे दी गई है.
उन्होंने कहा कि संगठन ऑनलाइन दवा बिक्री पर रोक, कॉरपोरेट घरानों द्वारा दवाओं के मनमाने मूल्य निर्धारण पर नियंत्रण और कुछ अधिसूचनाओं को वापस लेने की मांग कर रहा है.
आपातकाल के लिए एक दुकान रहेगी खुली
एसोसिएशन ने बताया कि मरीजों की सुविधा को देखते हुए बगहा नगर क्षेत्र में एक दवा दुकान खुली रखी जाएगी, ताकि आपातकालीन स्थिति में लोगों को दवा मिलने में परेशानी न हो.
हालांकि जिलेभर में मेडिकल दुकानें बंद रहने से नियमित दवा लेने वाले मरीजों की परेशानी बढ़ सकती है. संगठन ने सभी दवा विक्रेताओं से बंदी को सफल बनाने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए