केसरिया में पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 54.12 फीसदी वोटिंग

Updated at : 08 Mar 2025 9:33 PM (IST)
विज्ञापन
केसरिया में पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, 54.12 फीसदी वोटिंग

प्रशासन के लिए चैलेंज बने प्रखंड के केसरिया पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया .

विज्ञापन

नरकटियागंज. प्रशासन के लिए चैलेंज बने प्रखंड के केसरिया पैक्स अध्यक्ष का चुनाव शनिवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया . हालांकि चुनाव को लेकर पंचायत में भारी गहमा गहमी रही लेकिन आरओ सह बीडीओ सूरज कुमार सिंह की मुश्तैदी से चुनाव के दौरान कोई गड़बड़ी या शिकायत नही मिली. चुनाव को लेकर दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की भी मौजूदगी रही. मतदान को लेकर सुबह में सरगर्मी रही लेकिन दोपहर तक रफ्तार धीमा रहा. बाद में मतदाता घरों से निकले और फिर मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिय कुल 2317 मतदाताओं में से अधिकतर मतदाताओं ने बूथ पर पहुंचकर मतदान किया. निर्वाची पदाधिकारी सूरज कुमार सिंह ने बताया कि 54.12 प्रतिश मतदान हुआ है.उन्होंने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ है. चुनाव को लेकर सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम किए गए थे. निर्वाची पदाधिकारी स्वयं बूथों पर पहुंचकर चल रहे मतदान का निरीक्षण किया. मतदान के लिए चार बूथ बनाए गए थे. मतदान खत्म होने के बाद प्रखंड कार्यालय में मतगणना भी शुरू हो गई है. गौरतलब हो कि नरकटियागंज प्रखंड क्षेत्र में कुल 27 पैक्स हैं. इनमें केसरिया पैक्स का चुनाव बीते नवंबर महीने में कोरम के अभाव में नहीं हो सका था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन