चलते समय चढ़ने के दौरान ट्रेन व प्लेटफॉर्म के गैप में गिरा यात्री, मौत

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 23 Oct 2025 8:42 PM

विज्ञापन

रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर गुरुवार को आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गया.

विज्ञापन

नरकटियागंज. रेलवे जंक्शन के प्लेटफॉर्म संख्या-3 पर गुरुवार को आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली 15274 एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक यात्री ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच बने गैप में गिर गया. मौके पर मौजूद यात्रियों और एस्कॉर्ट पुलिस ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए ट्रेन का वैक्यूम कर गाड़ी को रोका, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. घायल व्यक्ति की पहचान सीतामढ़ी जिले के रीगा थाना अंतर्गत रीगा टोला वार्ड संख्या 3 निवासी 65 वर्षीय मदन मोहन शर्मा के रूप में हुई है. बताया जाता है कि वह अपनी पत्नी के साथ दिल्ली से रक्सौल जा रहे थे. नरकटियागंज स्टेशन पर ट्रेन रुकने पर वे पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतरे थे, लेकिन जैसे ही ट्रेन खुली, वे जल्दबाजी में चढ़ने का प्रयास करने लगे और फिसलकर नीचे गिर गए.रेल पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए यात्री को गैप से बाहर निकाला और उन्हें नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया. स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद कलीम ने बताया कि घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु बेतिया जिला मुख्यालय अस्पताल रेफर कर दिया गया है.अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजीव कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन