बेलवंती कन्या पूजन के साथ मां दुर्गा के खुले पट, दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 5:54 PM

विज्ञापन

शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल छा गया है.

विज्ञापन

रामनगर/हरनाटांड़ . शारदीय नवरात्र की शुरुआत के साथ ही नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में भक्तिमय माहौल छा गया है. नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गाजे-बाजे के साथ माता की डोली का भव्य आगमन हुआ. बड़ी तादाद में लोग शामिल हुए. पूजा पंडालों में माता के पट खुलते ही बड़ी तादाद में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े. पूजा समितियों के सदस्य तन, मन और धन से पूरी निष्ठा के साथ आयोजन में जुटे हुए हैं. दुर्गा पूजा केवल धार्मिक और सांस्कृतिक पर्व नहीं बल्कि शक्ति और विजय का प्रतीक माना जाता है. इसी भाव को साकार करने के लिए नगर व गांवों में जगह-जगह भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है. मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गयी माता दुर्गा की आकर्षक प्रतिमाएं लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. संस्कृत उच्च विद्यालय, नगर के दुर्गा माता मंदिर, बेलागोला, हरिनगर रेलवे स्टेशन परिसर तथा शिव मंदिर पूजा समिति द्वारा सजे पंडाल भक्तों को मंत्रमुग्ध कर रहे हैं. श्रद्धालुओं ने माता की प्रतिमाओं का दर्शन कर अपनी आस्था प्रकट की और नवरात्रि के दौरान पूरे क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की. मौके पर आचार्य दिनेश शुक्ल, आचार्य राधेश्याम त्रिपाठी, अध्यक्ष आनंद सिंह, सदस्य रिंकू श्रीवास्तव, मयूरसेन यादव, रेनू श्रीवास्तव, मंजय निराला, चंदन पटेल, दीपू श्रीवास्तव, दशरथ पटेल, श्याम गुप्ता, सुनील कुमार सोनी, अध्यक्ष भूवेंद्र सिंह, राकेश सिंह राजपूत, मुन्ना गोंड, विवेक सिंह, लक्ष्मण गोंड समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे. हरनाटांड़ प्रतिनिधि. नवरात्र के महा सप्तमी के दिन मां का पट खुलने के साथ शहर से लेकर थरुहट क्षेत्र के विभिन्न गांव का माहौल भक्तिमय हो उठा है. भक्त पूजा व दर्शन के लिए पहुंचने लगे हैं. मां दुर्गा का पट खुलने से पूर्व मां को लाने के लिए डोली व कहार लेकर भक्त निकल पड़े. मां दुर्गा की पूजा अर्चना को लेकर पूजा पंडालों व मंदिरों से श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच डोली यात्रा निकाली. वही रामपुर चेक पोस्ट पूजा पंडाल में सातवें दिन मां के पट खुलते ही चहुंओर पंडालों में जय जय का जयकारा गूंज उठे. श्रद्धालुओं ने जगत जननी के सातवीं शक्ति स्वरूप कालरात्रि माता की पूजा की. रामपुर चेक पोस्ट स्थित मां दुर्गा पूजा पंडाल में दुर्गा पूजा समितियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बेलवंती कन्या के लिए शोभायात्रा निकाली और दुर्गा स्थान से बेलवंती कन्या के पूजन किया. इसके बाद पुरोहितों ने मां के पट खेले. व्रती महिलाओं व पुरुषों ने मां दुर्गा की आराधना कर आशीर्वाद लिया. आरती के समय पंडालों में काफी भीड़ देखी गयी. लौकरिया थाना क्षेत्र के रामपुर चेक पोस्ट, हरनाटांड़ बाजार, बैरिया खुर्द, गरकट्टी, सिधांव, तीनफेड़िया बंगाली कॉलोनी, मिश्रौली, जरार, नौतनवा तथा नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया, बेलहवा, सिरिसिया, बेरई आदि स्थानों के पूजा पंडालों से डोली निकाली गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन