शराब के साथ एक गिरफ्तार

42 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ पंडई चौक निवासी तारीख नट को गिरफ्तार किया है.
नरकटियागंज . शिकारपुर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान 42 पीस फ्रूटी पैक शराब के साथ पंडई चौक निवासी तारीख नट को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि पंडई चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. वाहन जांच के क्रम में एक बाइक पर सवार दो लोग थैला लेकर पहुंचे. पुलिस को देख बाइक चालक फरार हो गया. जबकि थैला के साथ तारीख नट को पकड़ लिया गया. थैला की जांच की गई तो उसमें से 42 पीस फ्रुटी पैक विदेशी शराब मिला. जिसे जब्त करते हुए तस्कर तारिख नट को गिरफ्तार कर लिया गया. उन्होंने बताया कि शराब की तस्करी करने के आरोप उक्त तस्कर को जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




