दूसरे दिन भी नहीं मिला गंडक नदी में डूबे मदन मुखिया का सुराग

Published by : DIGVIJAY SINGH Updated At : 25 May 2025 9:18 PM

विज्ञापन

अंचल के सिसवा मंगलपुर गांव स्थित गंडक नदी में शनिवार को नाव से गिरकर डूबे मंगलपुर गांव निवासी मदन मुखिया का सुराग रविवार की देर शाम तक नही मिल सकी है.

विज्ञापन

योगापट्टी. अंचल के सिसवा मंगलपुर गांव स्थित गंडक नदी में शनिवार को नाव से गिरकर डूबे मंगलपुर गांव निवासी मदन मुखिया का सुराग रविवार की देर शाम तक नही मिल सकी है. हालांकि घटना की खबर पर 24 घंटे बाद रविवार को पहुंची स्थानीय प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम ने नदी में मदन मुखिया की खोजबीन शुरू कर दी है. घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय सीओ नगमा तबस्सुम के साथ आधा दर्जन गोताखोर मौके पर पहुंच घटनास्थल पर डूबे मदन मुखिया के चिन्हों को मार्क कर नदी में गोताखोर डूबकी लगाकर खोजना शुरू कर दिया है. इधर शनिवार से ही स्थानीय गोताखोरो द्वारा नदी में नाव लेकर संभावित जगहों पर डूबकी लगाकर नीचे बालू में मदन मुखिया की खोजबीन किया. लेकिन नदी में दो किलोमीटर तक स्थानीय लोगों के खोजबीन असफल रहा. जिससे ग्रामीण काफी मायूस थे. लेकिन स्थानीय सीओ और एनडीआरएफ की टीम के पहुंचने के बाद लोगों में मदन मुखिया के मिलने की आस जग गई है. इसको लेकर रविवार की शाम तक नदी किनारे ग्रामीणों की भीड़ लगी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DIGVIJAY SINGH

लेखक के बारे में

By DIGVIJAY SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन