2025 में फिर से नीतीश, 225 डबल इंजन की सरकार, लगातार कर रही है विकास: मंत्री

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 20 Sep 2025 6:02 PM

विज्ञापन

शनिवार को चौतरवा कामन पलाट परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

बगहा/ चौतरवा. शनिवार को चौतरवा कामन पलाट परिसर में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता विधान परिषद सदस्य सह जदयू जिलाध्यक्ष भीष्म साहनी व संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लल्ला ने किया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद सह केंद्र सरकार के राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे रहे. इस कार्यकर्ता सम्मेलन में एनडीए गठबंधन के सभी घटक दलों के कार्यकर्ता शामिल हुए. सतीश चन्द्र दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि 2005 के पहले राज्य की क्या दुर्दशा थी. उन्होंने कहा 2025 फिर से नीतीश 225 डबल इंजन की सरकार लगातार विकास हो रही. लालू राबड़ी सरकार की आड़े हाथों लिया, कानून की राज्य नही थी.मंत्री ने कहा कि साइकिल, पोशाक आदि योजनाओं के बारे में बारी बारी से चर्चा किया, मुख्यमंत्री सड़क योजना के द्वारा चारों जगह जगह सड़क पुल, पुलिया निर्माण काम होती है.वहीं केन्द्र सरकार के द्वारा जीएसटी,धारा 370,आरक्षण सामान्य लोगो को दस प्रतिशत,आपरेशन सिंदूर पाकिस्तान के विरुद,नरेन्द्र मोदी के माता को विरोधियों ने गाली दिया.बिहार में भी पूर्णिया में हवाई अड्डा दिया गया,सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के तर्ज पर काम हो रही है. 56 करोड़ जनधन योजना,12करोड़ शौचालय बना,10करोड़ गैस कनेक्शन मिला. चार करोड़ आवास मिला आदि का विकास हुआ. बिहार में अमन चैन की सरकार -मंत्री हरि साहनी वही मंत्री हरि साहनी ने कहा कि बिहार में अमन चैन की सरकार है,बिहार के बजट के बारे में बतलाया, बिजली फ्री 125 यूनिट, सामाजिक सुरक्षा पेंशन बढ़ाया गया. रसोइया, रात्रि प्रहरी आदि का मानदेय बढ़ाया गया. एनडीए सरकार में बेटी बहू की बढ़ी सम्मान-विधायक शालिनी मिश्रा विधायक शालिनी मिश्रा ने कहा कि मंगल राज चल रही है,कुछ लोग अपनी बेटी बहू को समान नहीं दे रहे है.तो दूसरे के बेटी बहू को क्या सम्मान देंगे. पेंशन चार सौ से बढ़ाकर 11 सौ रुपये कर दिया गया है. बगहा विधायक राम सिंह,पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह ,भूपेन्द्र नाथ तिवारी,मधुकर राय,रवींद्र श्रीवास्तव,रितू जायसवाल, लौरिया विधान सभा प्रभारी विजय पांडेय, हरिसिद्वि विधान सभा प्रभारी राकेश सिंह, ढ़ाका विधान सभा प्रभारी दयाशंकर सिंह, भाजपा नेता तुषार सिंह,धनंजय यादव, शिपु चौबे,ओमप्रकाश शाही, जितेंद्र जायसवाल,मधुबनी प्रखंड प्रमुख सह भाजपा नेता विजया सिंह,विमला देवी,अनुकूल सरकार,आरती साहनी, श्रीकांत हालदार, दीपू शाही, अरविंद दुबे, अमित मिश्रा, बब्लू मिश्रा, तपन हालदार, आदित्य गायन, काजू प्रसाद,सोमेश पांडेय, किसान प्रकोष्ट जिलाध्यक्ष मुन्ना सिंह, सतीश वर्मा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधन किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन