संदिग्ध स्थिति में नवविवाहिता की मौत, पति व ससुराल वाले घर छोड़ हुए फरार

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 29 Sep 2025 5:55 PM

विज्ञापन

नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिसिया गांव में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी.

विज्ञापन

हरनाटांड़. नौरंगिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरिसिया गांव में रविवार की देर रात एक नवविवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गयी. जबकि घटना के बाद से पति सहित ससुराल पक्ष के सभी सदस्य फरार बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची नौरंगिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दी है. वही मृतका के मायके वालों ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मृतका की पहचान उक्त गांव निवासी मुन्ना राय की 22 वर्षीय पत्नी विनीता देवी के रूप में की गयी है. वही मृतका के भाई व पिपरडाढ़ी निवासी राजू राय और बहन सुभावती देवी ने आरोप लगाया है कि विनीता की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व मुन्ना राय से हुई थी. शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज में सिकड़ी (आभूषण) की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित कर रहे थे. यह भी आरोप है कि शादी के इतने समय बाद भी संतान नहीं होने पर ससुराल वाले ताने देते थे. इसी क्रम में रविवार की रात इसी विवाद को लेकर विनीता के साथ मारपीट की गयी और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी गयी. मायके वालों का कहना है कि सोमवार की सुबह उन्हें पुलिस द्वारा सूचना दी गयी कि विनीता की मौत हो चुकी है. जब वे विनीता के ससुराल पहुंचे तो उसका शव कमरे में पलंग पर पड़ा था और उसका पति सहित पूरा परिवार घर छोड़कर फरार था. इस घटना से गांव और आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. इस संदर्भ में थानाध्यक्ष शुभम कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा की मौत किन परिस्थितियों में हुई है. अभी तक पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन