2025 चुनाव के लिए शंखनाद, एनडीए नेताओं ने भरी हुंकार, 225 का दिया लक्ष्य

स्थानीय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को बेतिया विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया.
बेतिया. स्थानीय ऑडिटोरियम में शुक्रवार को बेतिया विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया. सम्मेलन की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न कुशवाहा ने की. जबकि संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष रुपक कुमार श्रीवास्तव ने किया. इस सम्मेलन में एनडीए ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए अपनी रणनीति को और मजबूत करने का शंखनाद किया. कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला खान राज्यमंत्री सतीश चंद्र दुबे, पश्चिम चंपारण के सांसद डॉ. संजय जायसवाल, बिहार की मत्स्य एवं पशु संसाधन मंत्री रेणु देवी सहित एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. इस अवसर पर गठबंधन की एकजुटता और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में पुनः सरकार बनाने का संकल्प दोहराया गया. कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प.चंपारण के सांसद डा. संजय जायसवाल ने कहा कि विपक्षी कहते हैं कि सरकार ने कुछ नही किया, लेकिन आज वर्ष 2005 से नीतीश कुमार की सरकार ने चहुंमुंखी विकास का काम किया है. आज केंद्र की सरकार ने एकमुश्त 10 हजार 21 करोड़ की सौगात दी है. शहर के जीएमसीएच में आज औसतमन 1000 मरीज आउटडोर में देखे जा रहे हैं. औसतन प्रतिमाह 1068 मरीजों का ऑपरेशन हो रहा है. नीतीश एवं मोदी की सरकार में 28 लाख महिलाओं को लखपति बनने का मौका मिला है. उन्होंने डबल इंजन की सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में हर गरीब को पक्का आवास, बिजली, पानी और सड़क जैसी मूलभूत सुविधाएं मिली हैं. सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि आज बदलता हुआ बिहार दिखायी दे रहा है. जहां पटना जाने में पांच से सात घंटे लगते थे, आज तीन घंटे में कोई भी पटना पहुंच रहा है. हम अपनी विरासत को संजोने का काम कर रहे हैं तो विपक्षी दलों के पेट में दर्द होने लगा है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि एनडीए के कार्यों से विपक्ष को तकलीफ हो रही है. विपक्ष ने तो अपनी नैतिकता हीं समाप्त कर दी है. कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने बिहार में अमन-चैन और विकास की नई गाथा लिखी. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियों को बताएं. बिहार सरकार की मंत्री एवं बेतिया विधायक रेणु देवी ने कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण नीतीश कुमार की सरकार की प्राथमिकता रही है. एनडीए के कार्यक्रमों में आधी से अधिक संख्या महिलाओं की होती है, जो गठबंधन के प्रति उनके विश्वास को दर्शाता है. उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राजद का लालटेन युग अब खत्म हो चुका है और बिहार अब विकास की रोशनी में जगमगा रहा है. उन्होंने कहा कि आज केंद्र एवं बिहार की इमानदार सरकार लाभुकों के खाते में सीधे राशि का हस्तांतरण कर रही है. बिहार सरकार सौगातों की बरसात कर दी है. एक ओर 125 यूनिट बिजली मुफ्त मिल रही है तो वृद्ध दिव्यांग, विधवा आदि लोगो को 1100 रुपये प्रतिमाह खाते में जा रहे है. प्रायः सभी वर्ग के लोगो को आर्थिक लाभ मिला है. कार्यक्रम को पूर्व विधान पार्षद सतीश कुमार, एनडीए के नेता अनिल कुमार झा, बैजु यादव, संत सिंह कुशवाहा, दीपक मिश्रा, शैलेश कुशवाहा, अशोक मिश्रा, राजकिशोर ठाकुर, दीपेंद्र सर्राफ, संतोष कुमार आदि ने भी संबोधित किया. आगत अतिथियों का स्वागत भाजपा के मंडल अध्यक्षों ने राहुल चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता आदि ने किया. धन्यवाद ज्ञापन मुकेश मिश्रा ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




