शॉर्ट सर्किट से लगी आग में आधा दर्जन से अधिक घर जले

Published by : SATISH KUMAR Updated At : 26 Jun 2025 6:09 PM

विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड नम्बर 8 में बीती रात्रि बिजली के शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई.

विज्ञापन

मझौलिया. थाना क्षेत्र के नौतन खुर्द पंचायत के वार्ड नम्बर 8 में बीती रात्रि बिजली के शाॅर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई. इसमें देखते ही देखते आग ने अपनी चपेट में लगभग आधा दर्जन से अधिक घर को ले लिया. आग की लपटें इतनी तेज थी कि आग ने काफी विकराल रूप ले लिया. इस आगलगी की घटना में साइकिल, बर्तन कपड़ा, अनाज, नगदी समेत अन्य सामग्री आग की भेंट चढ़ गई. अग्निपीड़ितो में मधुरेश पटेल, रमेश साह, अर्जुन साह, भीम साह, चंद्रिका पटेल, परशुराम पटेल, यशोदा देवी समेत अन्य का घर शामिल है. हालांकि ग्रामीण और अग्निशमन दस्ता के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पा लिया गया. सूचना पर पहुंचें अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि जांच के बाद आठ अग्निपीड़ितों के बीच चेक का वितरण विधायक उमाकांत सिंह की मौजूदगी में अंचल नाजिर अमित कुमार के द्वारा किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन