बगहा: नौरंगिया के तीन पंचायतों में लगा सहयोग शिविर, एसपी ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Published by : Aniket Kumar Updated At : 03 Jun 2026 12:51 PM

विज्ञापन

पुलिस सहयोग शिविर में जुटे लोग

Bagaha News: बगहा के नौरंगिया थाना क्षेत्र के तीन पंचायतों में आयोजित सहयोग शिविर में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं. एसपी रामानंद कुमार कौशल ने शिकायतें सुनकर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया. पढे़ं पूरी खबर…

विज्ञापन

बगहा से चंद्रप्रकाश आर्य की रिपोर्ट

Bagaha News: बगहा पुलिस जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में पुलिस और आम लोगों के बीच संवाद मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई. महुआ, कटहरा और दरदरी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं. शिविर में पुलिस अधीक्षक रामानंद कुमार कौशल भी मौजूद रहे और लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना.

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

शिविर के दौरान भूमि विवाद, आपसी झगड़े, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय मुद्दों से जुड़े कई मामले सामने आए. ग्रामीणों ने अपनी परेशानियों को पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखा. एसपी ने प्रत्येक मामले की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए.

पुलिस ने किया जागरूक

ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने लोगों से शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर भरोसा न करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें. साथ ही साइबर अपराधों से बचाव और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया.

पुलिस-जनता के रिश्ते मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम में नौरंगिया थानाध्यक्ष राज रौशन, पंचायत प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे. अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा. साथ ही पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने के लिए ऐसे शिविर आगे भी आयोजित किए जाएंगे.

ग्रामीणों ने की पहल की सराहना

शिविर में पहुंचे लोगों ने इस पहल को सकारात्मक बताते हुए कहा कि इससे उनकी बात सीधे पुलिस प्रशासन तक पहुंच रही है. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि ऐसे प्रयासों से स्थानीय स्तर पर समस्याओं का तेजी से समाधान होगा.

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन