महिला से छेड़खानी करना मौलवी को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल
Published by : SATISH KUMAR Updated At : 24 Oct 2025 5:56 PM
एक मौलवी को फोन पर महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया.
ठकराहा. एक मौलवी को फोन पर महिला से छेड़खानी करना महंगा पड़ गया. इस मामले में पीड़िता के ससुर के शिकायत पर ठकराहा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मौलवी को हिरासत में लिया. वही पूछताछ के बाद आरोप सही पाए जाने पर शुक्रवार को मौलवी के विरुद्ध एससी-एसटी एक्ट व छेड़खानी मामले में थाना में कांड संख्या 122/25 दर्ज करते हुए उसे जेल भेज दिया है. पीड़िता के अनुसार मस्जिद के इमाम ने अपनी शिष्या के माध्यम से पड़ोस की एक महिला का नंबर लिया और उसे फोन करके परेशान करने लगा. महिला ने कई बार मौलवी के इस हरकत का विरोध भी किया था परंतु अपनी आदत से लाचार मौलवी के रवैया में सुधार नहीं हुआ. महिला के द्वारा मजबूरन इसकी जानकारी अपने परिजन को दी गयी. हालांकि जानकारी मिलने पर ससुर ने भी मौलवी को चेतावनी दी थी. बावजूद मौलवी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया. आखिरकार ससुर ने गुरुवार को पंचायती बुलाया और इसकी जानकारी सार्वजनिक कर दी. जिसके बाद सामाजिक ताना बाना बिगड़ने की स्थिति बन गयी. मौलवी मौके से फरार हो गया. जैसे ही मामले की जानकारी पुलिस को मिली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौलवी की धर पकड़ में जुट गयी. गांव में तनाव बढ़ता देख पुलिस ने मौलवी के पत्नी को हिरासत में ले लिया. जिसके बाद मजबूरन मौलवी देर रात पुलिस को आत्मसमर्पण कर दिया. इस बाबत थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि महिला के ससुर के आवेदन के आलोक में मौलवी के विरुद्ध कार्रवाई की गयी है. मौलवी का घर जिला पूर्णिया बताया जा रहा है. पुलिस द्वारा मौलवी के पता की सत्यापन की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










