जन सहयोग से पिड़ारी में तीन बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह

Published by :SATISH KUMAR
Published at :19 Apr 2025 8:49 PM (IST)
विज्ञापन
जन सहयोग से पिड़ारी में तीन बेटियों का हुआ सामूहिक विवाह

इनरवा थाना के पिड़ारी गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर तीन बेटियों के सामूहिक विवाह का गवाह बना.

विज्ञापन

मैनाटांड़. इनरवा थाना के पिड़ारी गांव स्थित मां दुर्गा मंदिर परिसर तीन बेटियों के सामूहिक विवाह का गवाह बना. पिड़ारी में जन सहयोग से हुये सामूहिक विवाह में काफी संख्या में महिला पुरुषों ने भाग लिया. मौके पर खूशबू कुमारी की शादी सूरज पासवान से, दीपमाला कुमारी की शादी विकास कुमार राम से और मानवती कुमारी की शादी धनेश राम से हुई. लोगों ने बिल्कुल अपनी बेटियों की तरह सभी तीनों कन्याओं की विदाई दी. सभी की आंखें नम थी. बारात पहुंचते ही सैकड़ों महिलाओं के द्वारा स्वागत गान के साथ-साथ विवाह का मंगल चार गायन किया गया. सभी बारातियों के साथ-साथ आगत अतिथियों को नाश्ता खाना भी खिलाया गया. वहीं वर पक्ष को उपहार स्वरूप पलंग, बिछावन, आभूषण वस्त्र, बर्तन आदि सामान दिया गया. वहीं अधिवक्ता राजू कुमार ने कन्यादान किया. सामूहिक विवाह के मौके पर पूर्व मुखिया शिवजी प्रसाद, पूर्व मुखिया सूर्य प्रसाद, बृजकिशोर प्रसाद,अनिल कुमार, उदय प्रसाद, निरंजन कुमार, गर्भू पासवान सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सभी वर वधू को आशीर्वाद देते हुये उनके दांपत्य जीवन की मंगलकामना की. सामूहिक विवाह को लेकर पिड़ारी में खुशी का माहौल था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SATISH KUMAR

लेखक के बारे में

By SATISH KUMAR

SATISH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन