विवाहिता की हत्या कर फेंका, करमवा मन से बोरे में बंद लाश बरामद, जेठ हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या कर फेंका, करमवा मन से बोरे में बंद लाश बरामद, जेठ हिरासत में

थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह में एक विवाहिता का हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

मझौलिया .थाना क्षेत्र के शेख मंझरिया पंचायत स्थित वार्ड नंबर छह में एक विवाहिता का हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने करमवा मन से बोरे में बंद मृत महिला की लाश को बरामद किया है. मृतका की पहचान शेख मंझरिया पंचायत के वार्ड नंबर छह निवासी योगा पासवान के पुत्र सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी 25 वर्षीय के रूप में की गई है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि हिंदू रीति रिवाज के साथ सन 2018 में प्रमिला देवी की शादी सनोज पासवान से हुई थी. उनका एक 5 वर्षीय पुत्र लाडला कुमार है. थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि लाश को कब्जे में लेकर जीएमसीएच बेतिया भेजा जा रहा है. मृतका के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर आवश्यक पूछताछ की जा रही. आवेदन मिलते ही अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी. बताते चलें कि मृतका की ननद की बारात पांच मई को आने वाली है. जिसको लेकर सारी तैयारियां पूर्ण कर ली गई थी. इधर इस घटना को लेकर परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है तथा इलाके में सनसनी है. पुलिस मामले की छानबीन और अग्रेतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Digvijay Singh

लेखक के बारे में

By Digvijay Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन