पेज04:सत्र 2025-29 वाले चार वर्षीय डिग्री कोर्स, सेकेंड सेमेस्टर के 18 जुलाई तक भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म
BRABU Muzaffarpur
बीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-29 के चार वर्षीय स्नातक कोर्स के सेकेंड सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि जारी कर दी है। छात्र 18 जुलाई तक आवेदन करें।
बेतिया.निर्धारित समय पर कोर्स पूरा करने के लिए बीआरए बिहार विश्वविद्यालय प्रशासन ने सम्बद्धता पर सख्ती बढ़ा दी गई है.बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक के द्वारा चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सेकेंड सेमेस्टर,परीक्षा 2026 (सत्र 2025-29) के लिए परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि घोषित कर दी गई है. जारी आदेश के हवाले से महारानी जानकी कुंवर और राम लखन सिंह यादव महाविद्यालयों के प्राचार्य प्रो. (डॉ) नवल किशोर बैठा एवं प्रो. (डॉ) अभय कुमार ने बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, सत्र 2025-29 के पात्र छात्र- छात्राओं के परीक्षा फॉर्म 13 जुलाई 2026 से 18 जुलाई 2026 तक भरे जाएंगे.यहां उल्लेखनीय है कि विश्वविद्यालय के सभी अंगीभूत एवं संबद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्य गण को निर्देश दिया गया है कि वे अपने स्तर से पात्र छात्र-छात्राओं के परीक्षा प्रपत्र को \"यूएमआईएस पोर्टल \" पर 20 जुलाई 2026 की संध्या 4 बजे तक अद्यतन करना सुनिश्चित करें.साथ ही संबंधित महाविद्यालयों को 21 जुलाई 2026 तक परीक्षा शुल्क के भुगतान की RTGS/NEFT जमा पर्ची की छायाप्रति तथा सभी छात्र-छात्राओं की सूची के साथ प्रवेश-पत्र शाखा में अनिवार्य रूप से जमा कराने का आदेश जारी किया गया है.परीक्षा नियंत्रक के स्तर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर शुल्क विवरण जमा कराने वाले महाविद्यालयों के छात्रों का ही परीक्षा प्रवेश-पत्र जारी किया जाएगा.सभी प्राचार्यों से सूचना को नोटिस बोर्ड एवं अन्य माध्यमों से छात्रों तक पहुंचाने का अनुरोध किया गया है.इसे अति आवश्यक समझा जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रवि 'रंक'
90 के दशक में विद्यार्थी जीवन से ही रवि 'रंक' के आलेख, निबंध, संस्मरण और कविताएं क्षेत्रीय पत्र पत्रिकाओं के लिए लिखते रहे हैं. हिंदी विषय में स्नातकोत्तर योग्यताधारी रवि 'रंक' ने दैनिक हिंदुस्तान के पटना से प्रकाशित उत्तर बिहार संस्करण के साथ जनवरी 2001 से अपनी पत्रकारिता शुरु की. फरवरी 2020 में हिंदुस्तान से अलग होकर प्रभात खबर के पश्चिम चंपारण संस्करण में बतौर जिला मुख्यालय संवाददाता के रूप में पदस्थापित हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









