बेतिया बस स्टैंड की 12 फीट जमीन लेने के विवाद की जांच शुरू, नगर आयुक्त ने दिखाई तत्परता
फोटो कैप्शन बस स्टैंड में जांच व मापी को पहुंची अमीनों की टीम | Prabhat Khabar Network
बेतिया बस स्टैंड की 12 फीट जमीन अधिग्रहण विवाद पर नगर आयुक्त ने जांच के आदेश दिए हैं। अमीन की टीम ने स्थल पर पहुंचकर मापी का काम शुरू कर दिया है।
बेतिया : पथ निर्माण विभाग द्वारा बस स्टैंड की 12 फीट भूमि अधिग्रहित किए जाने के विरोध में बस स्टैंड के संवेदक ने नगर आयुक्त को आवेदन देकर हस्तक्षेप की मांग की. शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले की जांच का आदेश दिया और दो अमीनों की टीम प्रतिनियुक्त की. नगर आयुक्त के निर्देश के आलोक में अमीन मुन्ना व कुंदन अमीनों की टीम ने स्थल पर पहुंचकर बस स्टैंड की मापी और जांच शुरू कर दी है. टीम उपलब्ध अभिलेखों और स्थल की वास्तविक स्थिति का मिलान कर यह पता लगाएगी कि भूमि अधिग्रहण का दावा सही है या नहीं. जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नगर निगम आगे की कार्रवाई करेगा. इस मामले पर बस स्टैंड संचालकों और स्थानीय लोगों की भी नजर बनी हुई है, क्योंकि जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By मधुकर मिश्रा
मधुकर मिश्र ने 1986 में आकाश मार्ग हिंदी दैनिक देवरिया उत्तर प्रदेश से पत्रकारिता की शुरुआत की थी. इसके बाद में दिल्ली और पटना से एक साथ प्रकाशित संध्या प्रहरी, आज, नवभारत टाइम्स में कार्य किए. इस क्रम में पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में दैनिक जागरण के ब्यूरो चीफ रह चुके हैं. वर्तमान में बेतिया प्रभात खबर हिंदी दैनिक सह मल्टीमीडिया कार्यालय से जुड़कर कार्य कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








