केवल डिजिटल के लिए बेतिया में अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी एसपी ने थानाध्यक्षों को दिए सख्त निर्देश

Updated:
विज्ञापन

बैठक लेते एसएसपी बैठक में मौजूद पुलिस अधिकारी | Prabhat Khabar Network

बेतिया में अपराध नियंत्रण के लिए एसपी ने थानाध्यक्षों को रात्रि गश्ती, वारंटी गिरफ्तारी और लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

--रात्रि गश्ती और वारंटी गिरफ्तारी अभियान होगा तेज अपराध समीक्षा बैठक में लंबित कांडों के शीघ्र निष्पादन वाहन चोरी के उद्भेदन और जनशिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर फोटो बेतिया: पश्चिम चंपारण में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम एक्शन मोड में हैं. पुलिस केंद्र स्थित सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों और थानाध्यक्षों के साथ अपराध की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि कानून-व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होगा. रात्रि गश्ती, वाहन जांच, वारंटियों की गिरफ्तारी और लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाई जाए. अपराध गोष्ठी में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), पुलिस उपाधीक्षक (साइबर क्राइम), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अंचल पुलिस निरीक्षक, पुलिस निरीक्षक तथा जिले के सभी थानाध्यक्ष मौजूद रहे. बैठक में थाना स्तर पर अपराध नियंत्रण की रणनीति, लंबित मामलों की प्रगति और पुलिस कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. एसपी ने सभी अनुसंधानकर्ताओं और पर्यवेक्षण पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कांडों का निष्पादन पूर्व की अपेक्षा अधिक तेजी से किया जाए. थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में दिन और रात दोनों समय गश्ती बढ़ाने, संवेदनशील इलाकों में विशेष चौकसी बरतने तथा लगातार वाहन जांच अभियान चलाने का आदेश दिया गया. उन्होंने कहा कि संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाए ताकि अपराध होने से पहले ही उसे रोका जा सके. बैठक में जिले में बढ़ रही वाहन चोरी की घटनाओं पर भी चर्चा हुई. एसपी ने ऐसे मामलों के त्वरित उद्भेदन और चोरी के वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया. साथ ही शराब तस्करों, फरार अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने को कहा, ताकि लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित हो सके. कुमार गौतम ने सूचना का अधिकार, चरित्र सत्यापन, पासपोर्ट सत्यापन, सर्विलांस, अभियोजन, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त आवेदनों तथा जनशिकायतों का त्वरित निष्पादन करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी थानों में लंबित समन, ई-समन, वारंट, इश्तेहार और कुर्की की अद्यतन समीक्षा करते हुए कार्रवाई तेज करने पर बल दिया. बैठक के अंत में एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास कायम रखते हुए अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है.

विज्ञापन
अवध किशोर तिवारी

लेखक के बारे में

By अवध किशोर तिवारी

अवध किशोर तिवारी तीन दशक से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इन्होंने हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली संस्करण से करियर की शुरुआत की. वर्तमान में वर्ष 2018 से प्रभात खबर के बेतिया ब्यूरो कार्यालय से जुड़े हैं. सामाजिक, अपराध, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन