आग लगने से लाखों की क्षति

बीती रात सरिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 भरवलिया निवासी ढोढा मियां का घर जलकर राख हो गया.
मझौलिया . बीती रात सरिसवा पंचायत के वार्ड नंबर 13 भरवलिया निवासी ढोढा मियां का घर जलकर राख हो गया. घर में रखे हुए अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर, नगदी आदि सब कुछ आग की भेंट चढ़ गए. काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था. बताया जाता है कि आगामी ईद के बाद पीड़ित परिवार के यहां शादी थी. घटना की सूचना पाते ही प्रभारी मुखिया शबनम खातून पति मुन्ना अंसारी घटनास्थल पर पहुंचकर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को सूचित किया. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया. अंचलाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि राजस्व कर्मचारी आशीष कुमार झा को भेज कर क्षति का आकलन कराते हुए पीड़ित परिवार को तत्काल उपलब्ध सरकारी सहायता राशि दे दी जाएगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




